कटंगी: 3 आपराधिक कानूनों को लेकर कटंगी पुलिस ने शिविर लगाकर नागरिकों को दी जानकारी
तीन आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता देश में एक जुलाई से लागू हो चुके है। इन कानूनों को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए सोमवार को थाना परिसर कटंगी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस माणक मणि कुमावत, थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले, नगर परिषद अध्यक्ष योगेन्द्र ठाकुर मौजूद रहे।