कटंगी: कटंगी-तुमसर मुख्य मार्ग का अंतरराज्यीय बोनकट्टा परिवहन चेक पोस्ट हुआ बंद
आज से प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमाओं पर परिवहन जांच चौकियां (आरटीओ चेक पोस्ट) बंद हो गई है। नई व्यवस्था के तहत रोड सेफ्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। पहले चरण में 45 चेक पाइंट बनाए जाएंगे। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद कटंगी से महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय सीमा पर बोनकट्टा में बना परिवहन चेक पोस्ट बंद कर दिया गया है।