देवघर पुलिस की पहल: चोरी और गुम हुए मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे गए
देवघर। जिले में चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर देवघर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।
इस पहल से मोबाइल खो चुके लोगों को राहत मिली है। देवघर पुलिस की इस कार्रवाई को आम लोगों का भरोसा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#DeogharTalks #deoghar #deogharnews #deogharpolice #viralnews