मलारनाडूंगर: गंभीरा में कुछ दबंगों ने नाबालिग किशोर पर जबरन फोन पे पर रुपए डालने का बनाया दबाव, मना करने पर मारपीट कर किया अपहरण
मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के गंभीरा गांव में श्मशान की तरफ शौच करने गए एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर को पकड़कर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जबरन फोनपे पर 50 हजार रुपए डालने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने किशोर के साथ मारपीट कर अपहरण कर लिया। घटना गुरुवार शाम की है, परंतु घटना को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे किशोर की मां ने प्रकरण दर्ज कराया।