जमुई: मोहनपुर के पास तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 8, 2026 मोहनपुर के पास सोमवार की दोपहर 1:00 बजे तेज रफ्तार दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार एक- एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी क्लिनिक लेकर चले गए।