सरैया: सरैया नगर पंचायत में शिव शक्ति महायज्ञ के अंतिम दिन कुश्ती महादंगल का समापन, 14 राज्यों के लोग शामिल हुए
सरैया में चल रहे ऐतिहासिक शिव शक्ति महायज्ञ के अंतिम दिन आयोजित कुश्ती के महादंगल ने पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए। इस महामुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक।उमड़ पड़े, जिसमें देश के 14 राज्यों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दम-खम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया।अखाड़ा पहलवानों की ललकार और दर्शकों के शोर से गूंज उठी।