नौगढ़: नौगढ़ में अवैध खनन पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
नौगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर तहसील प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। बुधवार शाम 05 बजे को नौगढ़ उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा अवैध खनन करते पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।