संतकबीर नगर के दुधारा थाना क्षेत्र के परसा झकरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद हुसैन को गोरखपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है, लेकिन कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।