दरभंगा: DMCH में लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप,,गार्ड पर कार्रवाई , हेल्थ मैनेजर से स्पष्टीकरण
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक लावारिस मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाने के बजाय अस्पताल का गार्ड उसका हाथ पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।