डिंडौरी: सरई गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों ने वैसा नाला में 47 बोरियों का बोरी बंधान किया
डिंडौरी जिले की सरई गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में वैसा नाला में ग्रामीणो ने समिति के सदस्यों के साथ श्रमदान करते हुए 47 बोरियों से जल संरक्षण को लेकर बोरी बंधान किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार शाम 5:30 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण और समिति के सदस्यों के द्वारा जल संरक्षण किया गया।