बालूमाथ: पिंडारकोम गांव में बज्रपात से किशोरी की मौत, परिजनों का हाल बेहाल
बालूमाथ थाना क्षेत्र के पिंडारकोम ग्राम में शुक्रवार दोपहर 3 बजे हल्की गरज मलक के साथ हुई वज्रपात में एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जिसकी पहचान ग्राम निवासी यशोद यादव की 17 वर्षीय पुत्री सुकरी कुमारी के रूप में हुई। उक्त किशोरी घर में लिपाई पुताई करने को लेकर खेत से मिट्टी लाने जा रही थी कि ईसी दौरान बादल में गरज मलक के साथ हुई वज्रपात का शिकार हो गई।