बंशीधरनगर (नगर उंटारी): गढ़वा जिले में आभूषण व्यवसायी को गोली मारी, घटनास्थल से कट्टा बरामद, इलाके में दहशत
गढ़वा जिले में शनिवार की शाम आभूषण वयवसायी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी।इस घटना में विक्रेता दीपक राज सोनी के बाएं हाथ और दायें जांघ में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। घटना शनिवार की शाम गढ़वा जिले के नगरउंटारी के वंशीधर मंदिर रोड में हुई है। घटना के बाद पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।