शाहनगर में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 834 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
शाहनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश पाने का सपना लेकर शाहनगर विकासखंड के सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया। शनिवार को आयोजित परीक्षा दोनों केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विकासखंड शाहनगर में परीक्षा के लिए कुल 972 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 834 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 138 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 85.80 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
📍 दोनों परीक्षा केंद्रों का आंकड़ा
🔹 कन्या माध्यमिक शाला शाहनगर
कुल पंजीयन – 252
उपस्थित – 222
अनुपस्थित – 30
🔹 सांदीपनि विद्यालय शाहनगर
कुल पंजीयन – 720
उपस्थित – 612
अनुपस्थित – 108
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर मानी जाती है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
अब परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है।
आपके क्षेत्र के कितने बच्चों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा? कमेंट में जरूर बताएं।
पन्ना जिले और शाहनगर क्षेत्र की सटीक एवं निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज Gajendra singh को फॉलो करें।
संवाददाता – गजेंद्र सिंह राठौड़
राज एक्सप्रेस & पब्लिक एप, शाहनगर
#जवाहरनवोदयविद्यालय #नवोदयप्रवेशपरीक्षा #शाहनगर #पन्ना #NavodayaVidyalaya #EntranceExam #EducationNews #PannaNews #ShahnagarNews
Shahnagar, Panna | Nov 28, 2026