अररिया, 24 जून 2026
जिलाधिकारी ने नरपतगंज प्रखंड का किया निरीक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा नरपतगंज प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय तथा सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों, उपलब्धियों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में उपलब्ध अभिलेखों, लंबित मामलों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से विभागवार कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही आम जनता से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी संबंधितों को रोकण पंजी सहित अन्य पंजीयो को सही तरीके से संधारण करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में VBG Ram G के तहत संचालित योजनाओं, श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की स्थिति एवं भुगतान संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। वहीं अंचल कार्यालय में राजस्व वसूली, भूमि संबंधी मामलों तथा विभिन्न प्रमाण-पत्रों के निष्पादन की स्थिति का आकलन किया गया। सीडीपीओ कार्यालय में महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन तथा पोषण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों की कार्य उपलब्धियों एवं क्रियान्वित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही आवश्यक है।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
16 views | Araria, Bihar | Jun 24, 2026