➡️ 4147 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कर किया योगाभ्यास
#अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के सहयोग से आयुष विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम बैतूल में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रातः 6:15 बजे आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने योगाभ्यास स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की जानकारी ली।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर ऑनलाइन जुड़कर योगाभ्यास का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में भाग लिया। जिले से कुल 4147 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कर योगाभ्यास किया, जबकि जिले के 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर 902 लोगों ने सामूहिक रूप से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन योगाभ्यास में सहभागिता की। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की ओर से श्री नर्मदा प्रसाद मिश्रा, योग प्रशिक्षक कुमारी पारुल पालीवाल, श्री सागर शिवनकर एवं श्रीमती गीता पवार सहित अन्य उपस्थित है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
48 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026