कुचायकोट: विशम्भरपुर पुलिस ने विजयपुर गांव के पास से एक स्कूटी सवार को 16 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
विशम्भरपुर थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के समीप से एक स्कूटर सवार व्यक्ति को 16 लीटर 800 ग्राम शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी जादोपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला मनीष यादव बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को शाम 4:30 बजे दी गई।