पीसांगन: RBI में नौकरी दिलाने के नाम पर 59 लाख की ठगी करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार
रविवार को रात 8 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार RBI में नौकरी दिलाने के नाम पर 59 लाख की ठगी करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार,आरोपी ने खुद को RBI में चीफ जनरल मैनेजर बताकर कई लोगों को नौकरी का झांसा दिया था,पीड़ितों से लाखों रुपए ऐंठने के बाद आरोपी फरार हो गया था,रामगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जोधपुर से दबोचा