मोहम्मदगंज: गडंडा उर्फ आसिक नगर में आजादी के बाद भी सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने धान रोपकर विरोध जताया
मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत भजनिया पंचायत के गडंडा गांव, उर्फ आसिक नगर में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी से पहले से चली आ रही सड़क की समस्या आजादी के बाद भी जस की तस बनी हुई है। गांव तक पहुंचने वाली सड़क का समुचित निर्माण नहीं होने से लोगों को वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही है।