💔 कच्ची दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कच्ची दीवार गिरने से 50 वर्षीय सुखदेवी पत्नी रूपलाल की मलबे में दबकर मौत हो गई। महिला घर में भैंस बांधने वाले स्थान पर साफ-सफाई कर रही थीं, तभी अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर पड़ी।
हादसे की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें। 🙏😢
#मोहम्मदाबाद #फर्रुखाबाद #दर्दनाकहादसा #कच्चीदीवार #महिलाकीमौत #हमीरपुर #फर्रुखाबादन्यूज #दुखदसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज
Amritpur, Farrukhabad | Aug 28, 2026