ग्यारसपुर: ग्यारसपुर के हैदरगढ़ की समस्याओं के निराकरण की मांग, केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
ग्यारसपुर के हैदरगढ़ क्षेत्र की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य एवं पूर्व सरपंच गुलाबचंद भावसार ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में हाट बाजार के लिए स्थायी भवन निर्माण, बामना नदी पर सिंचाई के लिए डैम निर्माण की मांग की ।