जनसमस्याओं को लेकर सपा सड़क पर उतरी, डीएम को सौंपा ज्ञापन; जलापूर्ति, सड़क और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा एवं नगर पंचायत कछवां क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।
सपा नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से दूषित पेयजल आपूर्ति, खराब सड़कों, जर्जर स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई व्यवस्था और पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से जनहित में जल्द निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, आदर्श यादव, मेवा लाल प्रजापति,रवि सोनकर, विवेक कुशवाहा,रामराज यादव, रामजी यादव, अनीश खान, रमा शंकर, छविनाथ विश्वकर्मा, अंकुर यादव, आशीष यादव, सुरेंद्र सिंह, आजाद राय, अभय यादव, दामोदर मौर्या, पंकज उपाध्याय, जिला प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।