बीकानेर: लेडीएलगिन स्कूल में 30 लाख की लागत से बनेंगे दो नए कक्षा-कक्ष, विधायक जेठानंद व्यास ने किया शिलान्यास
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दयानंद मार्ग में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की ओर से 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो नए कक्षा-कक्षों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं जरूरी हैं और नए कक्ष बनने से छात्राओं को बेहतर शिक्