पटोरी: अंबेडकर जयंती पर पटोरी में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई
अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अनुमंडल पदाधिकारी विकास पांडे ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ, पटोरी के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस दौरान संघ के अध्यक्ष नन्दलाल राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।