फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद के भाजपा नेता विकास राजपूत ने सीएम योगी से आलू का न्यूनतम मूल्य 900 रुपये कुंतल घोषित करने की मांग की
फर्रुखाबाद में आलू की मंडी एशिया में सबसे बड़ी मंडी है।लेकिन इस बार आलू किसानों को न्यूनतम मूल्य एक रुपए प्रति किलो तक पहुंचा गया।जिससे आलू किसानों को काफी नुकसान हो गया।वही अब बीजेपी नेता विकास राजपूत ने रविवार दोपहर तीन बजे बताया कि उन्होंने ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 900 रुपए कुंतल करने की मांग की है।