मुज़फ्फरनगर: लखान में लाखों की चोरी, संदूक का कुंडा तोड़कर 15.50 लाख उड़ाए, बिस्किट खाकर पैकेट भी छोड़ गए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के लखान गांव में चोरों ने एक मकान से 15 लाख 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने संदूक का ताला और कुंडा तोड़कर रकम पार की। हैरानी की बात यह रही कि चोर कमरे में रखे बिस्किट खाकर पैकेट भी मौके पर छोड़ गए। सुबह चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाल रही है।