सारठ: CO केसीएस मुंडा के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी में करैहिया से अवैध गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, SDPO ने दी जानकारी
Sarath, Deoghar | Jun 23, 2026 SP के निर्देश पर सारठ CO केसीएस मुंडा के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी में करैहिया से एक व्यक्ति 1 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार हुआ है। मंगलवार दोपहर 12 बजे SDPO मो. मुजीबुर रहमान ने अपने दफ़्तर में प्रेसवार्ता करके मामले की जानकारी दी। बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सोनारायठाढ़ी थाना निवासी है और भागलपुर गांजा कारोबारी से जुड़े होने पर पुलिस का अनुसंधान जारी है।