अशोक नगर: कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, मुख्य मार्गों पर सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में गुरूवार दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के मापदण्डों के अनुसार जिल में सभी कार्यवाही की जाएं। चौराहों एवं तिराहों एवं मुख्य मार्गो पर दुर्घटनों को रोकने के लिये सांकेतिक बोर्ड एवं डिवाईडर लगवाये जाएं।