बालूमाथ: नगड़ा ग्राम में सर्पदंश से महिला की मौत परिजनों का हाल बेहाल
बुधवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा ग्राम में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। जिसकी पहचान दशरथ साहू की पत्नी धनों देवी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने घर में कुछ घरेलू कार्य कर रही थी कि ईसी दौरान किसी विषैला सांप ने उसे डस लिया जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ CHC ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर रांची रिम्स रेफर दिया।