संडीला: हरदोई: यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा फेरबदल, 67 पुलिसकर्मियों के किए गए तबादले
Sandila, Hardoi | May 19, 2026 हरदोई पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिले की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से यातायात शाखा समेत विभिन्न थानों में तैनात 67 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। संबंध में आदेश जारी होने के बाद संबंधित कर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।