धमदाहा: कोशी के कटाव से धमदाहा प्रखंड के मोगलिया पुरंदाहा पूर्व पंचायत के बालूटोल गांव समेत अन्य 4 से अधिक वार्ड प्रभावित
धमदाहा प्रखंड के मोगलिया पुरंदाहा पूर्व पंचायत के बालूटोल गांव समेत यहां के अन्य 4 से अधिक वार्ड कोशी नदी के भीषण कटाव की चपेट में आ गया है,जिस कारण यहां के ग्रामीण काफी परेशान हैं स्थानीय निवासियों ने बताया की हमलोग पिछले 5वर्षो से कटाव का दंश झेलने को मजबूर हैं लेकिन कटाव रोकने की दिशा में कोई पहल नहीं होने से कटाव का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।