धमदाहा: प्रखंड के मोगलिया पुरंदाहा पूर्व पंचायत के बालूटोला समेत आसपास के कई गांवों में हो रहा है भीषण कटाव, प्रशासन मौन
धमदाहा प्रखंड के मोगलिया पुरंदहा पूर्व पंचायत के बालूटोला ग्राम समेत आसपास के कई वार्ड इन दिनों भीषण कटाव की चपेट में है जिससे यहां के ग्रामीण काफी परेशान हैं ग्रामीणों ने बताया कि संबंध में अधिकारियों को लिखित शिकायत की गई बावजूद इसके अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हो रही है जिससे इन गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है एवं यहां के लोग काफी चिंतित हैं।