शाजापुर: लालघाटी स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम, जनसुनवाई में 79 लोगों ने दिए आवेदन
शाजापुर में लालघाटी स्थिति कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न गांव और नगरों से शाजापुर पहुंचे 79 लोगों ने अधिकारियों को आवेदन दिए। जनसुनवाई जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी ने की।