दतिया: पशुपालन योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई, दतिया में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई
Datia, Datia | Apr 11, 2026 दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने पशुपालन विभाग की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर मुरैरा, विकासखंड में पदस्थ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह कौर को शुक्रवार रात 09 बजे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।समीक्षा के दौरान सामने आया कि संबंधित अधिकारी द्वारा प्रदेश सरकार की क्षीरधारा ग्राम योजना में लापरवाही मिली।