बांका समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में CWJC, MJC, नीलाम पत्र वाद, सेवा संवाद, मानवाधिकार, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, भू-समाधान पोर्टल सहित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
गत सप्ताह की तुलना में वर्तमान प्रगति का आकलन करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सहयोग शिविर के तहत विगत सप्ताह 118 नए परिवाद दर्ज किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी परिवादों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आपदा (मृत्यु) से संबंधित घटनाओं के विरुद्ध लंबित भुगतान की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक 1 मामला प्राप्त हुआ है, जबकि 6 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने लंबित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
संत रविदास विकास शिविर के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने शेष लंबित आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा के दौरान बताया गया कि दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक 69,027 सर्वे का कार्य किया गया। वहीं फार्मर रजिस्ट्री में 1,075 रैयतों का पंजीकरण तथा प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित 361 कार्य किए गए। फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर जिला पदाधिकारी ने खेद व्यक्त करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को कार्ययोजना तैयार कर कार्य में तेजी लाने तथा कार्य में रुचि नहीं लेने वाले कर्मियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विशिष्ट दिव्यांग प्रमाण-पत्र की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक 146 प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए, जबकि विगत सप्ताह 42 प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए थे। पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की समीक्षा के क्रम में 13,024 पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण किया गया। जिला पदाधिकारी ने शेष पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए कैंप आयोजित कर कैंप मोड में कार्य करते हुए सभी पात्र पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा के क्रम में अपेक्षित प्रगति नहीं रहने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया।
ओवरलोडिंग एवं दंड अधिरोपण से संबंधित कार्रवाई की समीक्षा के दौरान बताया गया कि दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक साप्ताहिक लक्ष्य 22 लाख रुपये के विरुद्ध 15.26 लाख रुपये का शमन किया गया है। वहीं अवैध खनन के मामलों में 8.35 लाख रुपये की वसूली की गई, जबकि साप्ताहिक लक्ष्य 7.10 लाख रुपये निर्धारित था। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से कार्रवाई की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में निरंतरता बनाए रखने का निर्देश दिया।
जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि विगत सप्ताह 32 आवेदन प्राप्त हुए थे। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 88 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि विगत सप्ताह 34 आवेदन प्राप्त हुए थे। कुशल युवा योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं रहने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा युवाओं को योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि विगत सप्ताह 32 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 88 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि विगत सप्ताह 34 आवेदन प्राप्त हुए थे।
कुशल युवा कार्यक्रम में अपेक्षित प्रगति नहीं रहने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में युवा एवं बच्चे अपने घर वापस आएंगे। इस अवसर का उपयोग करते हुए शिक्षा विभाग एवं विकास मित्रों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजनाओं से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान के तहत दिनांक 17.09.2026 से 23.09.2026 तक 79,219 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। एनीमिया स्क्रीनिंग के मामले में बांका जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है।
संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान बताया गया कि समीक्षाधीन सप्ताह में सामान्य प्रसव के 1,540 के लक्ष्य के विरुद्ध 896, सी-सेक्शन के 84 के विरुद्ध 45, रात्रिकालीन सी-सेक्शन के 42 के विरुद्ध 3 तथा निजी संस्थानों में प्रसव के 294 के विरुद्ध 64 की उपलब्धि दर्ज की गई।
वहीं NCD Screening Abhiyan के अंतर्गत 14,08,500 के संचयी लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 3,01,835 स्क्रीनिंग की गई है। इस सप्ताह 89,393 स्क्रीनिंग करते हुए जिले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि NAAT Testing में 76.10 प्रतिशत, Differentiated TB Care में 90.50 प्रतिशत, निक्षय पोषण योजना (NPY) में 65.90 प्रतिशत तथा TPT में 68.20 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा अभियान की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।
समीक्षा के क्रम में आशा चयन की स्थिति की भी जानकारी ली गई। जिले में लक्षित 2,302 आशा के विरुद्ध 2,035 आशा का चयन किया जा चुका है, जो 88.40 प्रतिशत है। जिला पदाधिकारी ने शेष आशा के चयन की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला अस्पताल में दवाओं की औसत उपलब्धता का बेंचमार्क 426 के विरुद्ध 350 दवाएं, पीएचसी में 279 के विरुद्ध 234, सीएचसी में 292 के विरुद्ध 259 तथा एडब्ल्यूसी में 100 के विरुद्ध 100 दवाएं उपलब्ध हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा दवाओं की उपलब्धता की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।
HPV (Cervavac) टीकाकरण की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि द्वितीय खुराक के निर्धारित लक्ष्य 11,095 के विरुद्ध अब तक 9,158 लाभार्थियों को द्वितीय खुराक दी जा चुकी है, जो 82.54 प्रतिशत है। जिला पदाधिकारी द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने शेष लाभार्थियों को टीकाकरण से आच्छादित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मातृ मृत्यु की समीक्षा के दौरान बताया गया कि समीक्षा अवधि में मातृ मृत्यु का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिला पदाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने तथा गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
जटिल गर्भावस्था (HRP) की पहचान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि PMSMA के तहत 1,380 गर्भवती महिलाओं को ANC सेवा प्रदान की गई, जिसमें 120 उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान की गई, जो 8.70 प्रतिशत है। जिला पदाधिकारी ने उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की नियमित निगरानी, आवश्यक जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित संस्थानों से निष्पादित वादों की जानकारी ली गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि विगत सप्ताह 150 वादों का निष्पादन किया गया है। जिला पदाधिकारी ने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए आगामी सप्ताह के लिए लक्ष्य निर्धारित कर, लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर वादों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
भू-समाधान पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति को संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अंचल अधिकारी, रजौन, अंचल अधिकारी, बाराहाट एवं अंचल अधिकारी, शंभूगंज से स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गुणवत्तापूर्ण अनुपालन प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर उनके पोषक क्षेत्र में उपलब्ध अन्य सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने की संभावनाओं का तलाशने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शीघ्र भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों से जुड़े निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, वहां विशेष कार्ययोजना तैयार कर कार्य में तेजी लाते हुए सुधार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
1 views | Banka, Bihar | Sep 28, 2026