पुलिस अधीक्षक महोदय, बाँका के निर्देशन में छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर “पुलिस दीदी" (अभया ब्रिगेड) द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इस विशेष अभियान के तहत टीम द्वारा स्कूल, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, छात्रावास और अन्य शैक्षणिक परिसरों, धार्मिक स्थल के आसपास नियमित गश्ती एवं कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि हमारी माताओं, बहनों और छात्राओं को एक सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिल सके।
पुलिस दीदी - हर कदम आपके साथ।
Banka, Banka | Sep 28, 2026