#cyberjaagrutiabhiyan #surgujapolice #chhattisgarhpolice
सरगुजा पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत जन शिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ वृहद जागरूकता कार्यक्रम।*•
:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान।
:- 300 से अधिक असंगठित क्षेत्र के युवाओं एवं श्रमिकों ने साइबर सुरक्षा व ऑनलाइन जॉब फ्रॉड से बचाव के सीखे गुर।
:- युवाओं छात्र छात्राओं एवं श्रमिकों कों फर्जी नौकरी, वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड और अज्ञात लिंक से सावधान रहने की डी गई जानकारी।
⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस द्वारा व्यापक ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के पाँचवें सप्ताह (13 से 19 सितंबर 2026) के तहत कुशल, अकुशल एवं रोजगार सृजन वाले केंद्रों और असंगठित क्षेत्र के युवाओं/श्रमिकों को साइबर अपराधों से बचाने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज सरगुजा पुलिस द्वारा जन शिक्षण संस्थान (कौशल विकास केंद्र) में एक विशाल साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नवा बिहान की ओर से श्री मंगल पांडे, श्री अजय तिवारी एवं श्री संतोष दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एवं सरगुजा पुलिस से उप निरीक्षक अभय तिवारी तथा सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, साइबर एक्सपर्ट आरक्षक अनुज जायसवाल, अमन पुरी, राहुल केरकेट्टा एवं अविनाश पासवान की सक्रिय सहभागिता रही।