बल्दीराय: सहरी में पिता-पुत्र के हत्यारे ने पुलिस के सामने आत्महत्या की, पिस्टल सटाकर कंपटी पर दागा ट्रिगर
यूपी के सुल्तानपुर में पिता-पुत्र के हत्यारे बेटे ने मंगलवार शाम 7 बजे कनपटी पर तमँचा दाग़ कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। लगभग 72 घंटे से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। ये पूरा मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के सहरी गांव का है। जहां आरोपी के घर से पुलिस ने शव बरामद किया है। मंगलवार सुबह ही रेल ट्रैक पर आरोपी की बुलेट पाई गई थी।