गाज़ियाबाद: नशीली गोलियां देकर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को जीआरपी ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने यात्रियों को नशीली गोलियां देकर उनका सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त अनस को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि अनस यात्रियों को नशीली गोलियां देकर उनका सामान चोरी कर लेता था, इसके पास से 75 गोली अल्प्राजोलम बरामद की गई है और इसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।