गाज़ियाबाद: कूड़े की गाड़ियों में जीपीएस लगाने के लिए नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय पर नगर आयुक्त ने की बैठक
कूड़े की गाड़ियों में जीपीएस लगाने के लिए नगर निगम मुख्यालय पर शुक्रवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्हें निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य विभाग सभी गाड़ियों पर जीपीएस लगवाएं और सभी मिलकर उसकी मॉनिटरिंग करें, जिससे शहर के अंदर लगातार उत्पन्न हो रही कूड़े की समस्या पर काबू पाया जा सके।