गाज़ियाबाद: मोबाइल फोन चोरी करने वाले अभियुक्त को कवि नगर पुलिस ने एनडीआरएफ रोड से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना कवि नगर पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अभियुक्त अनुज यादव को एनडीआरएफ रोड से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष कवि नगर योगेंद्र मलिक ने बताया की अनुज को गिरफ्तार करते हुए इसके पास से लूट गया एक मोबाइल और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह राह चलते लोगों को निशाना बनाकर उनका मोबाइल फोन चोरी करने का काम किया करता था।