गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने घरों से चोरी करने वाले 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से 2 जोडी पायल सफेद धातु बरामद
शुक्रवार को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने घरों से चोरी करने वाले 26 वर्षीय आसिफ और 29 वर्षीय तालिब नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को कब्रिस्तान शालीमार गार्डन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तोंकी गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 2 जोडी पायल सफेद धातु बरामद हुई है।