धरहरा: 'मेरा युवा भारत' का यूथ क्लब पंजीकरण अभियान, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुड़ने की अपील
धरहरा प्रखंड के मानगढ़ गांव में शनिवार को मेरा युवा भारत (माय भारत) के तत्वावधान में नए यूथ क्लब पंजीकरण एवं युवा मंडल विकास अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को संगठित कर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक विकास, नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास जैसी गतिविधियों से जोड़ना था।