बचाओ, बचाओ, घुनघुटी के जंगलों को बचाओ!
आज शहडोल संभाग के जागरूक नागरिकों, ग्रामवासियों एवं साथियों के साथ घुनघुटी के जंगलों में प्रस्तावित माइंस और लगभग 1 लाख 40 हजार पेड़ों की कटाई की अनुमति के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
अपने साथियों के साथ इस जनआंदोलन में शामिल होकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जोरदार तरीके से अपनी बात रखी और प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया कि हम अपने अधिकारों और प्रकृति की सुरक्षा के लिए पहले भी लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।
क्योंकि प्रकृति ने संस्कृति को जन्म दिया है, अब संस्कृति का दायित्व है कि वह प्रकृति की रक्षा करे।