अंबाह: सेथरा गांव में आग का तांडव, 5 हजार करब जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान
Ambah, Morena | Nov 11, 2026 सेथरा गांव में बाजरे की करब में भीषण आग लगने से किसान जयपाल, बल्ले और पप्पू की करीब 5 हजार करब जलकर राख हो गईं। सूचना पर अंबाह से फायर ब्रिगेड पहुंची। ग्रामीणों ने निजी पंप चालू कर आग बुझाने में मदद की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात है।