सारठ: पालोजोरी मार्ग पर जमुआसोल चर्च के पास वाहन पलटने से चालक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Sarath, Deoghar | May 24, 2026 सारठ-पालोजोरी मार्ग पर जमुआसोल चर्च के पास रविवार रात 10 बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक सारवां थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के मुकेश सिंह बताया गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को सारठ CHC पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक के सिर में चोट को लेकर देवघर रेफर कर दिया है