सीतापुर: संदना इलाके में सियार के हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के संदना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर तेंदुआ गांव में सियार के हमले में घायल बुजुर्ग के इलाज के दौरान मौत हो गई है बताया जा रहा है कि सियार के हमले में पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए थे दोनों को लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया था बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी वहीं पिता ने भी दम तोड़ दिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।