नईसराय: अमरौद सद्दू गांव: नवविवाहिता की मौत, पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
नई सराय थानाक्षेत्र के अमरौद सद्दू गांव में सामने आए नव विवाहिता की मौत के मामले में जांच के बाद नई सराय पुलिस ने मृतिका के पति और सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 25 अप्रैल को 22 वर्षीय संजना पत्नी कान्हा उर्फ अनिल रघुवंशी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।