सिराथू: पल्टीपुर के युवक का शव मिला तो परिवार में मचा कोहराम, दो दिन पहले गंगा नदी में तीन लोगों की डूब कर हुई थी मौत
कोकराज इलाके के 5 लोग गंगा नहाने गए थे तीन लोग शुक्रवार को गंगा नदी में समा गए थे। इन लोगों की खोजबीन पुलिस और गोताखोर लगातार कर रहे थे।रविवार को आखिरी शव मिला है जो अभिषेक पटेल का था। मृतक पल्टीपुर गांव का रहने वाला था मृतक का शव पीएम के बाद जब परिवार के सुपुर्द किया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को शहजादपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है।