मुरैना नगर: कुशवाह कॉलोनी में पड़ोसियों के विवाद में चली गोली, युवक घायल, ट्रैक्टर ले जाने का आरोप, पुलिस जांच जारी
मुरैना शहर की कुशवाह कॉलोनी में पड़ोसियों के विवाद के दौरान फायरिंग होने से 26 वर्षीय मनोज घायल हो गया।पीड़ित युवक का आरोप है कि पड़ोसी करुआ गुर्जर ने साथी के साथ घर पहुंचकर गोली चलाई, जिसका छर्रा उसके हाथ में लगा। आरोपियों पर ट्रैक्टर ले जाने का भी आरोप है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी एंगल से जांच कर रही है।