बिहार: बिहार शरीफ पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर साधा निशाना
Bihar, Nalanda | Apr 7, 2025 बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान सोमवार की दोपहर 1:30 बजे एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर बिहार शरीफ कागज़ी मोहल्ला स्थित समाजसेवी यासिर इमाम के घर पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के बेगूसराय में आयोजित कार्यक्रम पलायन रोको नौकरी दो के सवाल पर मंत्री जमा खान ने चुटकी लेते हुए कहा कि महागठबंधन के कार्यकाल को बिहार की जनता ने बखूबी देखा है